सूर्य ने एक नए सौर चक्र में प्रवेश कर लिया है। इसे आधिकारिक तौर पर सौर चक्र 25 के रूप में जाना जाता है। हालांकि यह चक्र दिसंबर 2019 में शुरू हो गया था, लेकिन चक्र की गणना में 10 महीने लगने की वजह से नासा ने अब इसकी घोषणा की है। जानिए आखिर क्या होता है सूर्य के नए चक्र का मतलब।
- सूर्य हर 11 साल में अपने चक्र को बदलता है।
- कुछ चक्र शांत होते हैं, कुछ चक्र सक्रिय। इसी से सूर्य का मौसम निर्धारित होता है।
- सूर्य के मौसम का प्रभाव रेडियो संचार और अंतरिक्ष यात्रियों पर पड़ता है।
- सौर चक्र 25, सौर चक्र 24 की तरह ही होता है- यह 100 वर्षों में सबसे कमजोर चक्र होता है।
- सौर चक्र 24 का शिखर जुलाई 2025 में आएगा। सौर चक्र का सबसे सक्रिय भाग सौर मैक्सिमम के रूप में जाना जाता है जबकि सबसे शांत भाग को सौर मिनिमम के रूप में जाना जाता है।