फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा हमलाः पीएम बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान, राजनाथ बोले- हमें चुनौती मंजूर

Tue, 25 Apr 2017 09:50 AM IST
amarujala.com-Presented by- मोहित
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमले को कायरता करार देते हुए मोदी ने इसकी निंदा करते हुए कहा वह लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर हमले की निंदा की।
विज्ञापन

  Attack on CRPF personnel in Chhattisgarh is cowardly & deplorable. We are monitoring the situation closely: PM Modi #Sukma (File Pic) pic.twitter.com/M85vHjpKX9 — ANI (@ANI_news) April 24, 2017 बता दें कि सुकमा में घात लगाकर किए गए हमले में सीआरपीएफ (केंद्रीय सुरक्षा बल) के 25 जवान शहीद हो गए हैं।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी हमले की निंदा की। सख्त लहजे में केंद्रीय गृहमंत्री राजना‌थ सिंह ने कहा कि यह हमला हमारे लिए चुनौती है जिसे हम मंजूर करते हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत का उन्हें बहुत दुख है। राजनाथ ने बताया कि गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर से भी बात की है और उन्हें रायपुर जाकर हालात का जायजा लेने का आदेश दिया है। कल तक मैं भी रायपुर पहुंच जाऊंगा इसके बाद नक्सलियों से निपटने की आगे ‌की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

  Ghatna bohot hi dukhad aur durbhagyapoorn hai, ye ek chunauti bhi hai: HM Rajnath Singh #Sukma pic.twitter.com/rh1H62U3ba — ANI (@ANI_news) April 24, 2017 वहीं हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि नक्सली अपने गढ़ सुकमा में विकास कार्यों को होता देख बौखलाए हुए हैं इसकी वजह से उनके पांव उखड़ रहे हैं। उन्हें क्षेत्र में विकास मंजूर नहीं है इसलिए वह सड़कों और अन्य विकास कार्यों को बाधित कर रहे हैं। लेकिन इससे जवानों के पांव पीछे हटने वाले नहीं हैं। सीएम ने कहा आगे से जवानों और पुलिस को यहां विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। रमन सिंह ने ये भी कहा कि यह नक्सलियों के खिलाफ अंतिम लड़ाई है। #WATCH: Chhattisgarh CM Raman Singh addresses the media after Sukma Naxal attack https://t.co/VGbWh5fDCC — ANI (@ANI_news) April 24, 2017
वहीं केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने भी जवानों की शहादत पर दुख जताया है। वेंकैया ने कहा शहीद जवानों के लिए दिल की गहराइयों से दर्द है, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। लोकतंत्र में ऐसी चीजों की कोई जगह नहीं है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें