फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजाता मंडल की सुवेंदु अधिकारी को चुनौती- बंगाल में किसी भी सीट पर मुकाबले को हूं तैयार

Fri, 25 Dec 2020 12:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सुजाता मंडल - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा से टीएमसी में शामिल हुई सुजाता मंडल ने सुवेंदु अधिकारी को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी एक बड़े नेता हैं। मैं पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से से किसी भी सीट पर लड़ने को तैयार हूं।

विज्ञापन


आगे सुजाता मंडल ने कहा कि मुझे यकीन है चुनावों में उनकी जमानत जब्त होगी। यदि वह इस चुनौती को स्वीकार नहीं करते हैं तो मैं समझूंगी कि वह डर गए हैं।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल टीएमसी में शामिल हो गई। इसके बाद उनके पति सौमित्र खान ने उन्हें तलाक देने की घोषणा कर दी।

राजनीति के इस ड्रामे के बीच उनका 10 सालों का रिश्ता खतरे में आ गया है। वहीं इस बात से नाराज पति ने सुजाता को तलाक देने की घोषणा कर दी और सुजाता मंडल तलाक का नोटिस भेज दिया। अब सुजाता मंडल लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हैं।

विज्ञापन


सोमवार को भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान ने राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया। सुजाता मंडल खान सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद सौगत राय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें