फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, एक लाख से अधिक का था कर्ज 

Mon, 02 Jul 2018 06:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाली की मार झेल रहा बुंदेलखंड का एक और किसान हमारे बीच से चला गया। रविवार की सुबह उल्दन थाने के नोटा गांव के किसान ने कमरे में पंखे के कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का एक लाख रुपये का कर्ज था। वह साहूकारों से भी उधार लिए था। पिता के नाम भी आठ लाख रुपये का कर्ज है। किसान पिछले कुछ सालों से कभी बेमौसम बारिश, तो कभी सूखे के कारण फसल में नुकसान उठाता आ रहा था।

विज्ञापन


टहरौली तहसील क्षेत्र के नोटा गांव का लक्ष्मी प्रसाद 36 एकड़ जमीन का काश्तकार था। सुबह करीब साढ़े दस बजे उसका शव कमरे में पंखे के कुंदे के सहारे फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों के मुताबिक लगातार मौसम की बेरुखी से फसल ठीक नहीं हो रही है। पिछले साल बारिश न होने की वजह से खरीफ फसल नहीं हो सकी। रबी फसल भी ठीक नहीं हुई। ऐसे में कर्ज लेकर गुजारा करना पड़ा।

किसान के पिता अमर सिंह पटेल पर भी आठ लाख रुपये का कर्ज है। बढ़ते कर्ज के बोझ की अदायगी की फिक्र किसान को सता रही थी। वह गुमसुम रहने लगा था। कुछ दिन से न तो ठीक से खा रहा था, न ही सो रहा था। घर के लोगों से भी बातचीत करना बंद कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें