सांसद मोहन डेलकर की आत्महत्या के मामले में दादरा और नगर हवेली के कलेक्टर संदीप कुमार सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और अपने खिलाफ एफआईआर को रद्द करने के लिए एक याचिका दायर की है।बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक होटल में 22 फरवरी को दादरा नगर हवेली के सांसद मोहन भाई सांजीभाई डेलकर का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मरीन ड्राइव स्थित होटल में डेलकर के शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी थी।