फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल एक अच्छे दिलवाले नेता, आडवाणी के करीबी रहे सुधीन्द्र ने मोदी को बताया विफल प्रधानमंत्री

Tue, 19 Jun 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के बुजुर्ग नेता पार्टी से दूर होते जा रहे हैं या फिर पार्टी ही उन्हें दर किनार कर रही है। पार्टी से दरकिनार किए जा रहे नेता हों या फिर वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी भाजपा की लाइन के इतर बोल रहे हैं।  
विज्ञापन

  
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के सहयोगी रहे सुधीन्द्र कुलकर्णी ने कहा है कि भारत को एक ऐसे नेता की जरूरत है जो कश्मीर मुद्दे जैसी ‘‘बड़ी समस्याओं’’ का समाधान कर सके और ऐसे नेता की छवि वह राहुल गांधी में देखते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। यही नहीं सुधीन्द्र ने राहुल को अच्छे दिल वाला नेता भी कहा है।
 
उन्होंने कहा कि भारत इन दिनों नाजुक दौर से गुजर रहा है। और ऐसे कई मसले हैं जिन्हें सुलझाए जाने की जरूरत है। पाकिस्तान और चीन के साथ विवादों को गिनाते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विफल बताया है। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी समस्याओं का समाधान करने में वह ‘विफल’ साबित हुए हैं। 
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है कि कुलकर्णी ने राहुल गांधी की तारीफ की हो। उन्होंने इससे पहले भी कहा था कि राहुल में हर वो खूबी है जो एक प्रधानमंत्री में होनी चाहिए वह एक दिन जरूर प्रधानमंत्री बनेंगे। सुधींद्र कुलकर्णी एल के आडवाणी के करीबी माने जाते रहे हैं और उन्होंने 2009 के चुनाव में आडवाणी के साथ काम किया था। वह बीजेपी से करीब 13 सालों तक जुड़े रहे थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें