फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल का दावा सियासी चालबाजी': भाजपा बोली- राष्ट्रपति से बातचीत को गलत तरीके से किया पेश; लगाए गंभीर आरोप

Fri, 09 Oct 2026 10:47 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बयानों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राष्ट्रपति के साथ हुई बातचीत को राजनीतिक मकसद से गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी के बयान को सुधांशु त्रिवेदी ने बताया भ्रामक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इंडिया ब्लॉक के नेताओं की मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिए गए बयान पर सियासी बवाल बढ़ गया है। भाजपा ने राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधा है। सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "आज राष्ट्रपति ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं को मुलाकात का समय दिया। राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेता पिछले कई दिनों से बेतुका और निराधार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो न केवल अजीब है, बल्कि उसमें सच्चाई से ज्यादा राजनीतिक चालबाजी नजर आती है।
विज्ञापन


त्रिवेदी ने कहा, ''उनका (राहुल गांधी) यह दावा कि राष्ट्रपति ने उनके आरोपों को स्वीकार कर लिया है, राहुल गांधी के उस दुर्भावनापूर्ण रवैये को उजागर करता है, जिसके तहत वह देश की हर संवैधानिक संस्था को अपनी राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश करते हैं। आज ऐसा लगता है कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं।''

भाजपा ने लगाए राहुल गांधी पर क्या आरोप?
भाजपा सांसद ने कहा, ''बैठक के अंदर वास्तव में क्या हुआ, यह केवल वहां मौजूद कोई व्यक्ति ही बता सकता है। हालांकि, जब राहुल गांधी बोल रहे थे, तो उनके बगल में खड़े नेताओं की शारीरिक भाव-भंगिमा और चेहरे के हाव-भाव से साफ संकेत मिल रहे थे कि उनकी बातें शायद सच्चाई से मेल नहीं खाती थीं।''
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने कहा, ''राहुल गांधी का ऐसा रवैया पहले भी रहा है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के बारे में झूठा दावा करने के मामले में उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी थी। वह लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त पर निराधार आरोप लगाते रहे हैं। आज भी उन्होंने अपने राजनीतिक एजेंडे के मुताबिक राष्ट्रपति के साथ हुई बातचीत को गलत तरीके से पेश किया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी किस हद तक गिर गई है।"

राहुल गांधी के दावे को सूत्रों ने बताया गलत, कहा- राष्ट्रपति मुर्मू को विवाद में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन के वोट चोरी के आरोप पर राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया को बड़ा दावा किया था। अब राहुल के दावे का सरकार को ओर से खंडन किया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह दावा गलत है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी गठबंधन के 'चुनाव में धांधली' (वोट चोरी) के आरोप का खंडन नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रपति को इस मामले में विवाद में घसीटा जा रहा है।


राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लेकर किया था क्या दावा?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा, "पूरा देश जानता है कि वोट चोरी हो रही है। नरेंद्र मोदी इसके मुख्य सूत्रधार हैं, जबकि अमित शाह और ज्ञानेश कुमार इसे अंजाम दे रहे हैं। आज भारत की राष्ट्रपति ने इस तथ्य को खारिज नहीं किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें