फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: हैदराबाद हवाई अड्डे पर 23 सूडानी महिलाओं से 14.9 किलो सोना जब्त, आठ करोड़ रु. है कीमत

Thu, 23 Feb 2023 01:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

बताया गया है कि खुफिया सूचना के आधार पर हैदराबाद सीमा शुल्क की हवाई खुफिया इकाई ने हवाई अड्डे पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
हैदराबाद एयरपोर्ट पर जब्त किया गया 14 किलो सोना। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद हवाई अड्डे पर सूडानी महिलाओं से 7.89 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया है। बताया गया है कि सूडान की 23 महिला यात्रियों से 7.89 करोड़ रुपये मूल्य का 14.9 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, हैदराबाद सीमा शुल्क विभाग की ओर से हवाई अड्डे पर बीते कुछ समय में छापेमारी के दौरान यह जब्त किए गए सोने की सबसे बड़ी खेपों में से एक है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि खुफिया सूचना के आधार पर हैदराबाद सीमा शुल्क की हवाई खुफिया इकाई ने हवाई अड्डे पर यह कार्रवाई की।
उन्हें खबर मिली थी कि सूडानी महिलाएं शारजाह के रास्ते सूडान से भारत पहुंचीं। जांच दल ने यात्रियों के सामान और उनकी व्यापक तलाशी के बाद पाया गया कि उन्होंने जूतों, पैरों के नीचे और अपने कपड़ों में सोना छिपा रखा था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि इनमें से चार यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें