फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेप इन इंडिया' जैसा बयान देने वाले को लोकसभा में रहने का हक नहीं: राजनाथ

Fri, 13 Dec 2019 03:05 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रेप इन इंडिया बयान को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें निशाने पर लिया। लोकसभा में राजनाथ ने कहा कि इस तरह के बयान ने न सिर्फ लोकसभा बल्कि पूरे देश को आहत किया है। ऐसे सदस्य को सदन में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।  
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि मेक इन इंडिया की पहल भारत को आयात करने वाले देश से निर्यात करने वाले देश में तब्दील करने के लिए शुरू की गई थी। पीएम मोदी ने इसके जरिए देश के युवाओं को रोजगार देने की पहल की थी। लेकिन अब लोग इसे लेकर ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं जो असहनीय है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे सांसद को लोकसभा का सदस्य रहने का कोई अधिकार नहीं। जब भाजपा सांसदों अनंत हेगड़े और साध्वी निरंजन ज्योति ने विवादित बयान दिए थे तब उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में आज भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी से उनके इस बयान पर माफी मांगने की मांग की। हालांकि राहुल ने इसे ठुकरा दिया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें