फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में तेजस विमान की ड्राई रन से रिफ्यूलिंग का सफल परीक्षण 

Wed, 05 Sep 2018 05:07 AM IST
एजेंसी, बंगलूरू
विज्ञापन
तेजस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के एक विमान द्वारा तेजस लड़ाकू विमान की उड़ान के दौरान ड्राई रन रिफ्यूलिंग का परीक्षण सफल रहा। रक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इस परीक्षण में ड्राई लिंकअप का इस्तेमाल किया गया जिसका मतलब है कि उड़ान के दौरान वायुसेना के आईआई-78 और तेजस लड़ाकू विमान के बीच वास्तविक रूप से ईंधन का हस्तांतरण नहीं हुआ, बल्कि हवा से हवा में ही ईंधन सप्लाई की व्यवस्था की गई। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि नौ और परीक्षण किए जाने हैं जिनमें वेट टेस्ट भी शामिल होंगे। इसमें ईंधन का वास्तविक हस्तांतरण टैंकर से लड़ाकू विमान में किया जाएगा। स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस का परिचालन वायुसेना में शामिल किए जाने के दो साल बाद 2 जुलाई को तमिलनाडु के सुलुर वायुसेना स्टेशन से शुरू किया गया था। यह अपनी श्रेणी में कई भूमिकाओं वाला सबसे छोटा और सबसे हल्का सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें