भारतीय सेना की ताकत में बढ़ोतरी के मकसद से मंगलवार को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के नए संस्करण का सफल प्रक्षेपण किया गया। यह आवश्यक मापदंडों पर खरी उतरी। जानकारी के मुताबिक, प्रक्षेपण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के तत्वावधान में किया गया। प्रक्षेपण के दौरान कमांड की परिचालन क्षमता एकदम सटीक रही। यह नई प्रौद्योगिकियों के सभी मानकों पर खरी उतरी। मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट के पास अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। फिलहाल यह पता चल सका है कि यह मिसाइल 'अग्नि' हथियार प्रणालियों में से नहीं है।