यूएस द्वारा इजरायल में मौजूद अपने दूतावास को येरूशलम में शिफ्ट करने की बात के बाद भारतीय दूतावास को भी शिफ्ट करने की मांग उठी है। ऐसा करने का सुझाव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया है। इसके लिए स्वामी ने ट्वीट किया कि येरूशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर अंतरर्राष्ट्रीय मान्यता मिल गई है, ऐसे में भारत को भी अपना दूतावास उसी शहर में शिफ्ट कर लेना चाहिए।
येरूशलम को इजरायल की राजधानी बनाकर क्या 1.5 अरब मुसलमानों से जंग छेड़ रहे हैं ट्रंप?
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने येरूशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्याता दे दी है, उन्होंने यूएस के दूतावास को भी वहीं शिफ्ट करने की बात कही है। यूएस ऐसा करने वाला देश बना गया है, जिसके कारण खाड़ी देशों में हिंसा भड़क सकती है, अरब देशों ने तो फैसले का विरोध शुरू भी कर दिया है। माना जा रहा है कि दूतावास को शिफ्ट करने के काम में तीन से चार साल लग सकते हैं।