फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रमण्यम स्वामी बोले, 'मुसलमानों और हिंदुओं का डीएनए एक समान'

Fri, 15 Apr 2016 10:16 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी बोले, 'मुसलमानों और हिंदुओं का डीएनए एक समान' स्वामी ने आतंकवाद को कैंसर करार देते हुए कहा है कि जो सरकार इस समस्या से निपटने में सफल नहीं हो पाती उसे बर्खास्त करने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। उन्होंने 1991 में तमिलनाडु की डीएमके सरकार के खिलाफ की गई कार्रवाई का उदाहरण दिया। साथ ही उम्मीद जताई कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद ऐसी सरकार आएगी, जो इस्लामिक आतंकवाद का खात्मा करेगी।
विज्ञापन


स्वामी ने तमिल नव वर्ष पर बृहस्पतिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में दावा किया कि अधिसंख्य मुसलमानों और हिंदुओं का डीएनए एक समान है। उन्होंने कहा कि सालों के मुगल शासन के बाद भी देश विघटित नहीं हो सका क्योंकि यहां के लोग अतिक्रमण के खिलाफ लड़े। वहीं प्रजातांत्रिक मुल्कों समेत कई दूसरे देश टूट गए। भारतीयों को प्रेरणा के लिए अपने इतिहास की तरफ देखना चाहिए। यदि इस देश में बहुसंख्यक एक हैं तो अल्पसंख्यक समुदाय से कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें