फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल पर 2 करोड़ की रिश्वत का एक और आरोप, स्वामी बोले घूस लेते हैं CM

Tue, 09 May 2017 10:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
भाजपा नेता और राज्य सभा सांसद सुब्रह्मणयम स्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनपर दो करोड़ रुपये के रिश्वत लेने का एक और आरोप लगाया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी से हटाए गए कपिल मिश्रा ने भी केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। स्वामी ने दिल्ली के एलजी अनिल बैजल को पत्र लिख कर केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी है।
विज्ञापन


इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए स्वामी ने कहा, "नजीब जंग और अरविंद केजरीवाल, दोनों मिले हुए थे। दोनों के बीच अनबन सिर्फ एक दिखावा थी। उन्होंने मुझे केजरीवाल के पर मुकदमा चलाने की इजाजत नहीं दी। इसलिए मैंने मौजूदा एलजी को पत्र लिखकर इजाजत मांगी है।" स्वामी का आरोप है कि है केजरीवाल ने एक निजी कंपनी से 2 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।
विज्ञापन

LG नहीं माने तो SC जाएंगे स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी करेंगे खुलासा - फोटो : Getty
स्वामी ने कहा, "केजरीवाल ने 50 लाख की 4 किश्तों में यह पैसा लिया। इसके बदले उन्होंने कंपनी का बकाया वैट माफ करने का वादा किया था।" स्वामी को उम्मीद है कि एलजी उनकी मांग मंजूर करेंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वो सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट में ऐसा याचिका दायर कर चुके हैं, जहां उनकी मांग को मंजूर कर लिया गया था।

स्वामी ने कहा कि उनके पास अपनी बात साबित करने के पूरे सबूत हैं। उन्होंने कहा कि इस केस में सीबीआई जांच का सहारा भी लिया जा सकता है। जहां एक तरफ कपिल मिश्रा एसीबी और सीबीआई के पास शिकायत दर्ज करवा रहे हैं, ऐसे में स्वामी की शिकायत दिल्ली के मुख्यमंत्री की दिक्कतों में आग में घी डाल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें