फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: भारत में कोरोना की बूस्टर खुराक पर आज बैठक करेगी विशेषज्ञ समिति, दोपहर 12 बजे शुरू होगी चर्चा

Fri, 10 Dec 2021 12:38 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

भारत में टीकाकरण की संख्या गुरुवार को 131 करोड़ मील का पत्थर पार कर गई है। गुरूवार शाम सात बजे तक 67 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
Covishield - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के आने के बाद तेजी से खतरा बढ़ा है। यही कारण है लोगों को तेजी से कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। अब दो डोज के बाद तीसरी यानी बूस्टर डोज के संबंध में विषय विशेषज्ञ समिति पहली बैठक शुक्रवार को करेगी।

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे शुरू होगी बैठक
सीरम इंस्टीट्यूट भारत की पहली वैक्सीन निर्माण कंपनी है, जिसने बूस्टर डोज के रूप में कोविशील्ड के अनुमोदन के लिए आवेदन किया है। इस संबंध में एसईसी की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

सीरम संस्थान ने कोविशील्ड  के लिए  अनुमति मांगी थी
हाल ही में भारतीय सीरम संस्थान (एसआईआई) ने देश के औषधि नियामक से कोरोना संक्रमण के खिलाफ कोविशील्ड को बूस्टर डोज के तौर पर देने के लिए अनुमति मांगी थी। संस्थान के सरकारी एवं नियामकीय मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई को इस संबंध में आवेदन भेज कर इसके लिए अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


इस आवेदन में सिंह ने कहा है कि यूनाइटेड किंगडम के औषधि नियामक ने इस टीके की बूस्टर डोज के लिए पहले ही अनुमति दे दी है। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि देश में कोविशील्ड टीकों की कोई कमी नहीं है और महामारी के नए स्ट्रेन (ओमिक्रॉन) के सामने आने के बाद इसकी दोनों खुराकें ले चुके लोग इसकी बूस्टर खुराक के लिए मांग कर रहे हैं।

131 करोड़ लोगों को लग चुकी है भारत में वैक्सीन
भारतीय सीरम संस्थान ने इस साल जनवरी से कोविशील्ड वैक्सीन की शिपिंग शुरू कर दी है और नवंबर के अंतिम सप्ताह में एक बिलियन डोज लैंडमार्क को पार कर लिया है। कुल देश में अब तक 114.78 करोड़ कोविशील्ड टीके लग चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में टीकाकरण की संख्या गुरुवार को 131 करोड़ मील का पत्थर पार कर गई है। गुरूवार शाम सात बजे तक 67 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें