आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। आइए उनके बारे में सबकुछ जानते हैं।
आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) और भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। संस्थागत श्रेणी में SSDMA और व्यक्तिगत श्रेणी में लेफ्टिनेंट कर्नल शेल्के का चयन किया गया है।
लेफ्टिनेंट कर्नल सीता शेल्के को 2024 में केरल के वायनाड जिले में आई बाढ़ और भूस्खलन के दौरान बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियानों का नेतृत्व करने के लिए सम्मानित किया गया।
उनका कार्य आपदा जोखिम न्यूनीकरण (DRR) में व्यावहारिक नेतृत्व और ऑपरेशनल स्तर पर महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
2005 में स्थापित SSDMA को सिक्किम में आपदा तैयारियों और प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए सम्मानित किया गया है। संस्था ने तीन स्तरों पर 1,185 प्रशिक्षित ‘आपदा मित्रों’ की तैनाती की
इनकी तैनाती सभी ग्राम पंचायतों में की गई, जिससे सामुदायिक भागीदारी, क्षमता निर्माण और पंचायत स्तर पर समितियों के माध्यम से आपदा और जलवायु जोखिमों के प्रति लचीलापन बढ़ा।
केंद्र सरकार द्वारा स्थापित सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार हर वर्ष आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में असाधारण और निस्वार्थ सेवा के लिए दिया जाता है।