ट्रेन में सफर करना हमेशा ही यादगार और मनोरंजक होता है। रेल से सफर करना आमतौर पर हवाई या निजी वाहनों से की गई यात्रा की तुलना में किफायती होता है। रेलवे की ये यात्राएं तब और खास बन जाती हैं, जब ट्रेन खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच से गुजरती है। रेलवे से यात्रा के दौरान सुंदर नजारों को निहारने का अनुभव बहुत शानदार होता है। आज हम आपको बताएंगे उन रेलमार्गों के बारे में जहां से ट्रेन के गुजरने की खूबसूरत तस्वीरें देख आप भी कह उठेंगे- वाह! क्या नजारा है...
भारत में अविश्वसनीय सुंदरता से भरपूर देश है, जहां खूबसूरत पर्वत श्रृंखलाओं से लेकर आश्चर्यजनक रेगिस्तान तक आकर्षक निहारते ही बनता है। हाल ही में दक्षिण पश्चिम रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वाली ट्रेन के गुजरने की मनमोह लेने वाली तस्वीर साझा की है। दूर तक फैले हरे-भरे मैदान के बीच से गुजरती ट्रेन की यह तस्वीर तटीय कर्नाटक के हावाड़ा स्टेशन के पास की है। तस्वीर के कैप्शन में रेलवे ने लिखा, यह केवल एक तस्वीर नहीं है, यह भारत की सुंदरता का एक छोटी सी छवि है।