पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में परिक्षा देने आए छात्रों ने आक्रोश रवैया अपना लिया है। छात्रों ने न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर लगातार पथराव किया और रेलवे ट्रैक पर टायरों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है।
W Bengal: Students appearing for WB govt exam vandalised a train at New Jalpaiguri station&blocked railway track demanding special train pic.twitter.com/m6Nh2DEgJ4
— ANI (@ANI_news) May 21, 2017
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र स्पेशल ट्रेन की मांग कर रहे हैं। इसके लिए ही उन्होंने असम-अवध एक्सप्रेस को निशाना बनाया और उसपर पथराव किया।बताया जा रहा है कि परीक्षा देने आए छात्रों में ज्यादा तादात बिहार से आए छात्रों की थी। छात्रों के बवाल के बाद पुलिस ने छात्रों को खदेड़ दिया। छात्रों ने नाराजगी जताई है कि उन्हें वापस जाने के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई।