फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना : हॉस्टल का खाना खाकर स्कूल के 40 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

Mon, 08 Jul 2019 12:52 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
तेलंगाना अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

तेलंगाना के हैदराबाद में छात्रावास का खाना खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए। बीमार हुए सभी बच्चे तेलंगाना के अल्पसंख्यक आवासीय स्कूल के छात्र हैं। बच्चों ने छात्रावास में खाना खाया था जिसके बाद से उनकी तबियत खराब हो गई। सभी बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


अस्पताल के मुताबिक भर्ती किए गए बच्चों में से एक बच्चे को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। स्कूल की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि हॉस्टल में खाना खाने के बाद बच्चों की अचानक तबियत खराब हो गई, जिसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चों की हालत अब स्थिर है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बच्चों ने उल्टी, सरदर्द की शिकायत की थी। अस्पताल के आउट पेशेंट (ओपी) विंग में बच्चों का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही बच्चे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें