फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो सिम के लिए छात्रों में हुआ झगड़ा, बदला लेने के लिए बम फेंके और चलाई गोलियां

Fri, 21 Oct 2016 05:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चायल (कौशांबी)
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
इलाहाबाद-कौशांबी की सरहद पर रहिमाबाद पुलिस चौकी के पास शंभूनाथ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट के बाहर गुरुवार दोपहर बीटेक के छात्रों पर बमों से हमला किया गया। गोलियां भी चलीं। जियो सिम के लिए हुए झगड़े में दो छात्र घायल हो गए। हमलावर इंजीनियरिंग कॉलेज के ही छात्र थे। एक छात्र को पिपरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी भाग निकले।
विज्ञापन


कालेज के बीटेक छात्र अमित यादव के पिता राजेंद्र प्रसाद एयरफोर्स में हैं। वह धूमनगंज स्थित एयरफोर्स कालोनी हैप्पी होम में परिवार समेत रहते हैं। तीन दिन पहले अमित और उसके साथी छात्र शिवम जायसवाल से जियो सिम के लिए बीटेक के ही छात्र दिव्यांशु का झगड़ा हो गया। प्रतापगढ़ निवासी दिव्यांशु झूंसी में किराए के कमरे में रहता है।

बताते हैं कि दिव्यांशु ने अमित को देख लेने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अमित साथी शिवम के साथ कालेज के बाहर दुकान पर चाय पी रहा था। तभी दिव्यांशु आधा दर्जन बाइक सवार साथियों के साथ वहां पहुंच गया। 
विज्ञापन


उन्होंने घेरा तो अमित और शिवम भागने लगे। दिव्यांशु और दूसरे हमलावरों ने उन दोनों पर ताबड़तोड़ बम फेंके और फायरिंग की। बम की चपेट में आने से वे दोनों जख्मी हो गए। बमुश्किल सौ कदम मीटर दूरी पर स्थित रहिमाबाद चौकी से पुलिसवाले उधर आए तो हमलावर भागने लगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

धमाकों से दहले छात्र और राहगीर

- फोटो : demo Pic
पुलिस ने पिस्टल से फायर कर रहे बीटेक छात्र दिव्यांशु को पकड़ लिया। घायल छात्रों अमित और शिवम को नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिपरी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने बताया कि अमित की तहरीर पर दिव्यांशु, सुधांशु, सुभाष, श्रद्धानंद, बम्हानंद, बृजेश और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की रही है। 

चायल। शंभूनाथ इंजीनियरिंग कालेज के बाहर फायरिंग और बम धमाकों से पूरा इलाका गूंज उठा। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में भी अफरातफरी मच गई। लंच के वक्त धमाके होने से बाहर मौजूद छात्र घबरा गए। आसपास दुकानों पर मौजूद लोग भी अपनी गाड़ियां छोड़कर दूर चले गए थे। हमले में लगभग 10 बम फोड़े गए। दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। 

खबर पाकर सीओ चायल रामभवन यादव और पिपरी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र भी रहीमाबाद चौकी पहुंच गए। पुलिस को छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अमित और दिव्यांशु के बीच तीन दिन पहले जियो सिम के लिए झगड़ा हो गया था। तब से दिव्यांशु हमले की ताक में लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें