फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडुः वीडियो गेम के विवाद में 18 साल के छात्र को उसके दोस्त ने मारी गोली

Wed, 06 Nov 2019 12:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
पिस्टल
विज्ञापन

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के 48 किमी दक्षिण वेंकटमंगलम में मंगलवार को 18 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर उसके दोस्त ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।  पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दोस्त ने मोबाइल वीडियो गेम खेलने के दौरान हुए विवाद के चलते इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया ।

विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि आरोपी युवक ने दोस्त की हत्या करने के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार  संदिग्ध विजय कुमार (23) और उसका दोस्त मुकेश कुमार चेन्नई के एक निजी कॉलेज में द्वितीय वर्ष के पॉलिटेक्निक के छात्र थे। पुलिस का मानना है कि गोलीकांड की घटना से पहले दोनों वीडियो गेम खेल रहे थे और इसी दौरान किसी बात पर आपस में विवाद करने लगे।

मुकेश का भाई उदय कुमार जो कि अपने घर के बाहर खड़ा था उसे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह जल्दी अपने घर की ओर भागा तभी घर के अंदर देखता है कि उसका भाई खून से लथपत लेटा है। विजय कुमार जो मुकेश के साथ वीडियो गेम खेल रहा था वह मौके से पिस्टल के साथ भाग निकला। उदयकुमार ने बताया कि घर से भागते वक्त विजय के हाथ में पिस्टल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि  इससे पहले भी मोबाइल वीडियो गेम खेलने के चक्कर में कई युवाओं की जान जा चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें