फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: गर्ल्स टॉयलेट में लड़कियों का वीडियो बनाते पकड़ा गया छात्र, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tue, 22 Nov 2022 02:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

आरोपी विश्वविद्यालय का ही छात्र बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक,  आरोपी छात्र की उम्र 21 साल है। वह कानून की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गर्ल्स टॉयलेट में लड़कियों का वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक निजी विश्वविद्यालय में गर्ल्स टॉयलेट में झांकने और वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी विश्वविद्यालय का ही छात्र बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक,  आरोपी छात्र की उम्र 21 साल है। वह कानून की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र को शौचालय में झांकते हुए पकड़ा गया था। उस समय उससे माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया था। इसके बाद भी आरोपी छात्र नहीं माना और दो दिन बाद फिर उसने छात्राओं के शौचालय में वीडियो बनाए। मामले की शिकायत विवि प्रबंधन से की गई। आरोपी को पुलिस के पास सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें