प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में गुरुवार को एनडीए के गठबंधन को मजबूत बताया। उन्होंने कहा, "20 साल पहले अटल जी ने भारतीय राजनीति में सफल गठबंधन राजनीति की एक नई संस्कृति विकसित की। भाजपा ने हमेशा अटल जी द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण किया है। मजबूत एनडीए विश्वास का आर्टिकल है, मजबूरी का नहीं।"
उन्होंने गठबंधन पर आगे कहा, "जब भाजपा ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया, तब भी हमने अपने सहयोगियों के साथ सरकार चलाना पसंद किया। हम अपने दोस्तों को हमेशा साथ रखते हैं और हमारे दरवाजे सबसे लिए हमेशा खुले हैं। लेकिन राजनीतिक मुद्दे से ज्यादा गठबंधन जीतना जनता के साथ गठबंधन है।"
नमो एप के जरिए तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीच में , "बहुत से लोगों का मानना है कि कांग्रेस की हार ही वजह उनकी भ्रष्टाचार और अर्थव्यवस्था में कुप्रबन्ध है। लेकिन उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों को भी क्षति पहुंचाई है। उन्होंने दशकों से रक्षा क्षेत्र को दलालों और बिचौलियों का आड्डा बनाया।"
तमिलनाडु में बनाए 47 लाख शौचालय
पीएम ने कहा कि केवल तमिलनाडु में ही 47 लाख शौचालय बनाए गए हैं। 29 लाख महिलाओं का बीते 4 सालों में धुआं रहित चूल्हे का सपना पूरा हुआ है। यह सपना उज्जवला योजना के जरिए पूरा हुआ है।
बिचौलिए को लाया गया भारत
पीएम ने कहा कि हाल ही में रक्षा सौदे के बिचौलिए को पकड़कर भारत लाया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह किसके करीब है? यह बिचौलिया कांग्रेस की वर्तमान फर्स्ट फैमिली के करीब है। लोगों को ये पता होना चाहिए कि कैसे इस विचौलिए मिशेल को सुरक्षा पर हो रही मीटिंग के टाइम के बारे में पता चला। उसे सराकरी फाइल की स्थिति के बारे में कैसे पता चला। राफेल की खरीद में 10 साल का लंबा समय लग गया, इसमें उसकी क्या भूमिका थी। देश की सुरक्षा को खतरे में डालने के पीछे उसकी क्या भूमिका थी।