फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: भगवान जगन्नाथ की जमीन को बेचने का प्रयास करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, राज्य कानून मंत्री का वादा

Sun, 17 Nov 2024 03:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी

सार

 श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने जिला कलेक्टर और एसपी से अवैध बिक्री के प्रयास को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन
जगन्नाथ मंदिर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने रविवार को बताया कि पुरी में भगवान जगन्नाथ की जमीन पर अवैध कब्जा करने और उसे बेचने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने शनिवार को पुरी के बेसेली साही पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। मंदिर प्रशासन ने बताया कि भगवान जगन्नाथ से संबंधित जमीन को बेचने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य कानून मंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी हालत में भगवान जगन्नाथ की एक इंच जमीन की अनाधिकृत बिक्री बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


भगवान जगन्नाथ की जमीन को बेचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
मीडिया से बात करते हुए कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, "सरकार किसी भी हालत में भगवान जगन्नाथ की एक इंच जमीन की अनाधिकृत बिक्री बर्दाश्त नहीं करेगी। हम इस कृत्य में शामिल सभी व्यक्तियों के किलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। यदि कोई जमीन किसी व्यक्ति को बेचा गया है तो हम विक्रेता, खरीदार, उप-रजिस्ट्रार, जिसने भूमि हस्तांतरित की समेत सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।" मंत्री ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। 

राज्य मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि सरकार 2003 में बनाई गई नीति के अनुसार ओडिशा और उसके बाहर उपलब्ध जगन्नाथ मंदिर की भूमि के निपटान के लिए कदम उठाने पर विचार कर रही है। अधिकतम भूमि पार्सल अतिक्रमण के अधीन हैं। इस कदम से मंदिर के लिए एक बड़ा कॉर्पस फंड तैयार किया जाएगा। श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने जिला कलेक्टर और एसपी से अवैध बिक्री के प्रयास को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की। बता दें कि पुरी जगन्नाथ मंदिर के पास ओडिशा के 24 जिलों में फैली लगभग 60,426 एकड़ जमीन है और राज्य के बाहर 395 एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें