फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNCASR: कई बीमारियों से बचा सकती है स्ट्रेचेबल न्यूरोमॉर्फिक डिवाइस, जेएनसीएएसआर ने विकसित किया ये अनोखा उपकरण

Fri, 17 Jan 2025 07:32 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क

सार

स्ट्रेचेबल सामग्री पर चांदी के तार वाले नेटवर्क का उपयोग करके तैयार किया गया है। यह अनोखा डिवाइस बंगलूरू स्थित जवाहरलाल नेहरू एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (जेएनसीएएसआर) के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीआईबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैज्ञानिकों ने पहनने योग्य एक ऐसा उपकरण विकसित किया है, जो मनुष्य में तनाव का पता लगाकर कई बीमारियों से बचा सकता है। यह एक न्यूरोमॉर्फिक डिवाइस है, जो इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम जो न्यूरॉन्स और सिनेप्स के कार्यों की नकल करता है।
विज्ञापन


इसे एक स्ट्रेचेबल सामग्री पर चांदी के तार वाले नेटवर्क का उपयोग करके तैयार किया गया है। यह अनोखा डिवाइस बंगलूरू स्थित जवाहरलाल नेहरू एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (जेएनसीएएसआर) के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है।

वैज्ञानिकों के तर्क पर एक नजर
रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री (आरएससी) के जर्नल मैटेरियल्स होराइजन्स में प्रकाशित शोध पत्र में वैज्ञानिकों का कहना है कि यह उपकरण तनाव को महसूस कर सकता है, दर्द की अनुभूति की नकल कर सकता है और उसके अनुसार अपनी विद्युत प्रतिक्रिया को अनुकूलित कर सकता है।
विज्ञापन


इस उपकरण में ये दर्द जैसी प्रतिक्रियाएं भविष्य में पहनने योग्य एक स्मार्ट प्रणाली के लिए मार्ग प्रशस्त करती हैं, जो डॉक्टरों को तनाव का पता लगाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें