फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में बनेगी तीन राज्यों और लोकसभा चुनाव की रणनीति

Thu, 19 Jul 2018 03:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 18 और 19 अगस्त को दिल्ली में होगी। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की चुनावी रणनीति के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। आम चुनाव से पहले पार्टी की यह अंतिम कार्यकारिणी की बैठक होगी।

विज्ञापन


18 और 19 अगस्त को दिल्ली में होगी बैठक

पिछले साल सितंबर में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। पार्टी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हर तीन महीने में होनी चाहिए लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के देशव्यापी दौरों के चलते इसमें देरी हुई। 

जिन तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां भाजपा की सरकार है। लोकसभा चुनाव से पहले इन राज्यों में जीत हासिल करना पार्टी के लिए काफी अहम होगा क्योंकि जीत पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में टॉनिक का काम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें