नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाक की ओर से हो रहे सीजफायर उल्लंघन और शैतानी भरी हरकतों से तनाव जरुर है। लेकिन दोनों ओर से युद्ध के कोई संकेत नहीं हैं।
भारत और पाकिस्तान की ओर से एक निश्चित कैलीवर से उपर के हथियार और असलहे का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। हालात पर नजर बनाए गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह आपस में लगातार संपर्क में हैं।
सुरक्षा एजेंसी ने उच्चपदस्थ सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान ने अबतक अधिकतम 120 मिमि और 82 मिमि मोर्टार शेल का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा दोनों ओर से स्वचलित मशीनगन और छोटे हथियार इस्तेमाल किए जा रहे हैं।