फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का स्वागत कर लौट रहे सपा नेताओं पर मुलायम के गढ़ में पथराव

Sun, 30 Oct 2016 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चौपुला एक्सप्रेस हाईवे के पास सीएम का स्वागत कर लौट रहे सपा नेताओं की गाड़ियों पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए, जबकि दो सपा नेता आंशिक रूप से जख्मी हो गए। पथराव करने वालों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव शनिवार को सीएम अखिलेश यादव का स्वागत करने के लिए चौपुला में थे। उनके साथ अन्य सपा नेता भी गाड़ियों से वहां पहुंचे। 
विज्ञापन


सीएम का काफिला देखने के लिए वहां आसपास के गांव वालों की काफी भीड़ एकत्र थी। डीएम शमीम अहमद खान, एसएसपी एन कोलांचि भी वहां मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने चौपुला के पास सीएम अखिलेश यादव को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम का काफिला कर्री पुलिया की ओर आगे बढ़ गया। सपा नेता राजीव यादव तथा अन्य नेता वापस इटावा आने लगे। 

इस दौरान चौपुला पर खड़े  कुछ लोगों ने उनकी गाड़ियों पर पथराव कर दिया, जिसमें राजीव यादव सहित तीन नेताओं की गाड़ियों के शीशे टूट गए। सपा नेता पवन यादव और विमलेश यादव को आंशिक चोट आई है। राजीव यादव थाना चौबिया पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवकों का क्या उद्देश्य था, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। चौबिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें