फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेकर उड़ाया 9 लाख का सोना फिर सेल्फी के कारण पकड़ा गया

Fri, 28 Sep 2018 10:06 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
selfie
विज्ञापन
आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया के लोग आदी हो चुके हैं ये तो सच है लेकिन स्वयं की तस्वीरों को लेकर दीवानेपन की कोई सीमाएं नहीं हैं। अपनी तस्वीर, खासकर सेल्फी के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते जिसका एक तरोताजा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


एक सुनार ने अंजान व्यक्ति की बातों में आकर उसके साथ सेल्फी ली और अपना 8.8 लाख रुपये का सोना गवां दिया। मामला गंभीर है, हालांकि तस्वीर के जरिए पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, सुनार हेमंत (43)  मंगलवार को एक शोरूम में सोने की जूलरी सप्लाई करने जा रहे थे।

उनके पास 301 ग्राम सोना था। वॉल टैक्स रोड पर बने टैसमैक बार के बाहर उन्हें करुणाकरण (35) नाम का व्यक्ति मिला। हेमनाथ उसकी मीठी बातों में आ गए। अनजान व्यक्ति ने खुद को जांच अधिकारी बताया।
विज्ञापन


मामला यहीं नहीं रुका, हेमंत उस अनजान व्यक्ति के साथ बार भी गए। वहां ड्रिंक करने के बाद हेमनाथ जब निकलने लगे तो चोर करुणाकरण ने कहा कि वह उनके साथ ड्रिंक करने वाले नए पार्टनर बने हैं दोनों को सेल्फी लेनी चाहिए।

उसने अपना मोबाइल निकाला और हेमनाथ के साथ सेल्फी ली। हेमनाथ ने भी अपने मोबाइल पर उसके साथ एक सेल्फी ले ली। इस दौरान चोर ने बैग पार कर लिया। बाद में सेल्फी की वजह से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें