फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: कांचीपुरम में तोड़ी गई पेरियार की प्रतिमा, डीएमके प्रमुख स्टालिन ने की निंदा

Fri, 24 Jan 2020 02:35 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
पेरियार की प्रतिमा - फोटो : ANI
विज्ञापन
तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में शुक्रवार की सुबह तर्कवादी नेता ई वी रामास्वामी पेरियार की प्रतिमा टूटी फूटी हालत में मिली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के सलावाक्कम में आज सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त हालत में मिली जिससे इलाके में खलबली मच गई। राजनीतिक नेताओं ने प्रतिमा की तोड़फोड़ की निंदा की है।
विज्ञापन


यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पिछले सप्ताह सुपरस्टार रजनीकांत की द्रविड़ नेता के बारे में एक कार्यक्रम में की गई टिप्पणी के बाद तमिलनाडु में पेरियार पर फिर से बहस छिड़ी गई है।

तमिल पत्रिका तुगलक द्वारा 14 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान रजनीकांत ने आरोप लगाया था कि 1971 में सेलम में पेरियार ने रैली निकाली थी जिसमें चप्पल की माला पहनाए भगवान श्रीरामचंद्रमूर्ति और सीता की आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाई गई थीं। रजनीकांत की इस टिप्पणी पर पेरियार समर्थक संगठनों और राजनीतिक दलों ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन


द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन और पीएमके संस्थापक एस रामदास ने प्रतिमा से तोड़फोड़ की घटना पर रोष जताया और तर्कवादी नेता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें