फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यों के प्रस्ताव से बना राहुल की ताजपोशी का माहौल

Thu, 12 Oct 2017 01:38 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
राज्यों में हो रहे कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के साथ ही राहुल गांधी की ताजपोशी का भी माहौल तैयार हो रहा है। जिन राज्यों ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कर अखिल भारतीय कांग्रेस के लिए प्रतिनिधि चुन लिए हैं, उनके प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव भी पारित किया है। राज्यों के प्रस्ताव राहुल को निर्विरोध चुने जाने का संदेश देकर राह आसान बना रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव अंतिम पड़ाव में हैं। अधिकतर राज्यों में चुनाव के जरिये प्रतिनिधियों का चयन भी कर लिया है। हालांकि सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश पीछे रह गया है। करीब एक दर्जन ऐसे राज्य हैं जिन्होंने संगठन चुनाव के साथ राहुल को अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव भी परित किया है। सबसे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करने वाले तमिलनाडु के साथ दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम, पंजाब, हरियाणा, गोवा, उत्तराखंड आदि राज्यों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन कर अपनी मंशा साफ कर दी है। हालांकि चुनाव की स्थिति में प्रस्ताव पारित करने वाले राज्यों के चुने गए प्रतिनिधियों को मतदान में हिस्सा लेना होगा। पार्टी प्रवक्ता आरपीएन सिंह का कहना है कि अगले दो तीन दिनोें में सभी राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

पढ़ें- राहुल ने बताया मोदी का प्लान, कहा- 2028 में चांद पर देंगे घर और 2030 में चांद को धरती पर ले आएंगे

पार्टी के संगठनात्मक चुनाव तय प्रक्रिया और तय समय 31 अक्तूबर तक पूरे किए जाने हैं। उम्मीद है कि दिवाली से पहले अध्यक्ष के चुनाव के नामांकन, नाम वापसी और चुनाव तिथि आदि घोषित कर दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही कार्यसमिति की बैठक भी बुलाई जा सकती है। कांग्रेस 25 अक्तूबर तक हर हाल में अपना अध्यक्ष चुन लेना चाहती है। कांग्रेस ने छह राज्यों में संगठनात्मक चुनाव न कराने का फैसला लिया था। इसमें गुजरात, हिमाचल के साथ कर्नाटक शामिल हैं जहां जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा उड़ीसा, नगालैंड और त्रिपुरा में भी चुनाव नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें