फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : राज्यों को 50 लाख वैक्सीन की मिली खेप, 44 लाख अगले दो दिन में मिलेगीं

Sat, 03 Jul 2021 05:53 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • पिछले एक दिन में 42.60 लाख खुराकें दी गईं देश भर में
  • केंद्र ने अब तक राज्यों को 33.63 करोड़ खुराक उपलब्ध कराईं
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना टीकाकरण के तहत राज्यों को पिछले एक दिन में 50 लाख वैक्सीन की खेप मिल चुकी है। जबकि 44 लाख की अगली खेप आगामी दो दिन में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय मंत्रालय का कहना है कि अब तक राज्यों को 33.63 करोड़ खुराक उपलब्ध हो चुकी हैं जिनमें से 33.73 करोड़ खुराक की खपत हो चुकी है। हालांकि मंत्रालय ने राज्यों के पास वर्तमान में उपलब्ध खुराकों की जानकारी नहीं दी है। 

उधर झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से खुराक कम होने के चलते टीकाकरण प्रभावित होने की शिकायतें भी मिल रही हैं। इस पर पहले की तरह स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में वैक्सीन की कमी नहीं है। जबकि तथ्य यह भी हैं कि झारखंड में 20 से अधिक टीकाकरण केंद्र अस्थायी तौर पर बंद होने की शिकायत सामने आई है।
विज्ञापन


देश में कोरोना टीकाकरण हुआ 34 करोड़ पार
पिछले एक दिन में 42.60 लाख से अधिक खुराकें दी गईं। देश में अब तक टीकाकरण का आंकड़ा 34 करोड़ पार हो चुका है। जबकि 35.64 करोड़ से अधिक लोग वैक्सीन के लिए पंजीयन करा चुके हैं। पिछले दो सप्ताह की स्थिति देखें तो 19 से 25 जून के बीच देश में 3.97 करोड़ से अधिक टीकाकरण हुआ। जबकि 26 जून से दो जुलाई के बीच 2.40 करोड़ ही खुराक दी गई हैं।

नौ करोड़ से ज्यादा युवाओं को मिली वैक्सीन
मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए बताया कि देश में अब तक नौ करोड़ से अधिक युवाओं को कम से कम एक खुराक मिल चुकी है। मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम को शुरू हुए 167 दिन पूरे हो चुके हैं।

अब तक 1.74 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी, 2.70 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर, 18 से 44 वर्ष आयु समूह में 9.63 करोड़, 45 या उससे अधिक आयु वाले समूह में 19.90 करोड़ से अधिक पहली और दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में अब तक 50-50 लाख से अधिक युवाओं को पहली खुराक दी जा चुकी है। फिलहाल देश के 37 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 से 44 वर्ष वालों को भी वैक्सीन मिल रहा है। इस आयु समूह वालों को 9.41 करोड़ को पहली और 22.73 लाख को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें