सीबीआई में आंतरिक घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। छुट्टी पर भेजे जाने से नाराज देश की इस शीर्ष एजेंसी के निदेशक आलोक वर्मा अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। वहीं विपक्ष इस पूरे मामले पर सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई के ताबूत में पीएम ने आखिरी कील ठोक दी है।
सीपीआई(एम) नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि 'हम नहीं जानते कि क्या सीबीआई राफेल घोटले जैसे मुद्दों की जांच कर रही है। अगर ऐसा था, तो सरकार, प्रधानमंत्री और संबंधित अधिकारियों को बचाने का आदेश दिया गया था। अस्थाना के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए क्या डीआईजी को अंडमान में काला पानी के लिए भेजा गया था?'