जाकिर को शांतिदूत कहे जाने पर दिग्विजय सिंह ने दी सफाई
- फोटो : PTI
विवादित मुस्लिम गुरु डॉ. जाकिर नाइक के साथ वर्ष 2012 में एक समरोह में मंच साझा करने और नाइक को शांतिदूत बताने वाले बयान पर आलोचना झेल रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्वजय सिंह ने सफाई दी है। दिग्विजय ने कहा है कि नफरत फैलाने वाले भाषण देने वाले चाहे वो मुसलमान हो या हिन्दू या ईसाई, उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने अपने बचाव करते हुए कहा है कि अगर भारत सरकार या बंग्लादेश सरकार के पास डॉ. जाकिर नाइक के आईएसआईएस से संबंध को लेकर कोई सबूत है तो उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई होनी चाहिए। सिंह ने कहा है कि जाकिर नाइक द्वारा आयोजित उस सम्मेलन में मैने धार्मिक रूढिवाद और आंतकवाद पर लेकर बातें रखी थीं।
साथ ही मैंने धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की थी। मालूम हो कि पिछले दिनों ढाका के एक कैफे में हुए हमले में शामिल पांच में से एक आंतकी कथित तौर पर नाइक के नफरत फैलाने वाले बयानों से प्रभावित था।