फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक ने बढ़ाईं एफडी पर ब्याज दरें, पांच से दस बेसिस प्वाइंट के आधार पर हुई बढ़ोतरी

Tue, 31 Jul 2018 02:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने एक करोड़ रुपये से कम सावधि जमा (फिक्स डिपॉजिट) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। दरों में बढ़ोत्तरी पांच से दस बेसिस प्वाइंट के आधार पर की गई है। इसके तहत एक साल से लेकर दस साल तक की सावधि जमा पर दरों में 0.05 से 0.1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। बढ़ी हुई दरें सोमवार से ही लागू कर दी गई हैं। एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एक से दो साल तक की सावधि जमा राशि पर अब 6.70 फीसदी ब्याज मिलेगा जो अब तक 6.65 फीसदी था। इसी तरह दो से तीन साल तक की एफडी पर 6.65 की जगह 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 से 2 वर्ष के सावधि जमा पर 7.15 फीसदी की जगह 7.20 फीसदी  जबकि 2 से 3 वर्ष की एफडी पर 7.15 फीसदी  की जगह 7.25 फीसदी  की ब्याज दर लागू की गई है। ये दरें 1 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी। वहीं, छोटी-छोटी अवधि के लिए जमा मोटी रकम पर ब्याज दरों में कटौती की गई है। 1 से 2 वर्ष के लिए 1 करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक के डिपॉजिट पर ब्याज दर 7 फीसदी  से घटाकर 6.70 फीसदी  कर दी गई है। सीनियर सिटिजन के मामले में यह 7.50 फीसदी  से घटकर 7.20 फीसदी  हो गई है।

इसी तरह 1 से 2 साल के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट 7 फीसदी से घटाकर 6.70 फीसदी  कर दिया गया है। गौरतलब है कि एसबीआई ने पिछली बार ब्याज दरों में बदलाव 28 मई को किया था। बहरहाल, ब्याज दरों में आज के बदलाव के बाद एसबीआई के शेयरों में खरीदारी बढ़ गई। 3 : 02 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (एसबीआई) पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 3.98 प्रतिशत जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 3.87 प्रतिशत चढ़ चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें