सोमवार को संसद के मानसून सत्र की शुरूआत हुई। कार्यवाही की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों मंत्रिमंडल में शामिल हुए मंत्रियों का सदन से परिचय करा कर किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने दलपत सिंह परस्ते, प्रभु लाल रावत, शकीलुर रहमान, प्रवीण राष्ट्रपाल, के. अनिरुद्धन, नेल एलोसिस ओ ब्रेयन के निधन संबंधी उल्लेख किया और सदन द्वारा उन्हें श्रद्दांजलि अर्पित की गई।
मृतकों को दो मिनट की श्रद्धांजलि देकर सदन स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही कल 19 जुलाई को सुबह 11 बजे से फिर शुरू की जाएगी।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर बात करने को तैयार है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की गति को दशा दिशा देने के लिए अच्छी बहस की आशा है। पीएम ने कहा कि सबका मूड विकास का है। पीएम मोदी ने कहा इस बात की उम्मीद है कि इस मानसून सत्र में उच्च स्तरीय बहस होगी और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि सभी दलों को मिलकर काम करना होगा ताकि रचनात्मक विचार विमर्श हो सके। पीएम ने कहा कि इस मानसून सत्र में सभी कंधे से कंधा मिला कर काम रेंगे ताकि देश और आगे बढ़ सके।