फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में गांधी-नेहरू परिवार के बाहर का अध्यक्ष बनाने की कवायद शुरू

Fri, 22 Jan 2021 03:34 AM IST
Kuldeep Singh अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुशील कुमार शिंदे
विज्ञापन

कांग्रेस में एक बार फिर गांधी-नेहरू परिवार के बाहर का अध्यक्ष बनाने की पटकथा पर काम शुरू हो गया है। कार्यसमिति की बैठक से पहले बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का नाम तेजी से आगे आया।

विज्ञापन


गहलोत तैयार नहीं, दौड़ में सुशील कुमार शिंदे अग्रिम पंक्ति में
सूत्रों के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिलहाल दिल्ली आने से मना कर दिया है। गहलोत के इनकार के बाद शिंदे के नाम पर विचार शुरू हुआ है। बताया जाता है कि असंतुष्ट खेमे को भी शिंदे के नाम पर आपत्ति नहीं होगी। शिंदे को बुधवार को अर्णब व्हाट्सएप चैट मामले में पार्टी का पक्ष रखने और सरकार पर निशाना साधने के लिए दिल्ली बुलाया गया था।

इस दौरान वह कई वरिष्ठ नेताओं से मिले थे। शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे सीडब्ल्यूसी की बुलाई गई वर्चुअल बैठक में अध्यक्ष के चुनाव का खाका खींचा जाएगा। करीब एक साल के शेष कार्यकाल के लिए स्थायी अध्यक्ष चुना जाना है। सीडब्ल्यूसी में सरकार के खिलाफ भी प्रस्ताव लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें