फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: संविधान बिल गिरने पर स्टालिन का तंज- तमिलनाडु ने दिल्ली को हराया, TMC बोली- भाजपा की बेचैनी उजागर

Sat, 18 Apr 2026 05:45 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा में संविधान संशोधन बिल गिरने के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “तमिलनाडु ने दिल्ली को हरा दिया। डीएमके ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटी। वहीं टीएमसी ने इसे भाजपा की बेचैनी बताया और कहा कि विपक्ष की एकजुटता से लोकतंत्र की जीत हुई।

विज्ञापन
एमके स्टालिन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मोदी सरकार पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु ने दिल्ली को हरा दिया। तमिलनाडु ने संघर्ष किया, तमिलनाडु जीता। वहीं, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि परिसीमन विधेयक की हार से भाजपा की बेचैनी उजागर हुई है। द्रमुक अध्यक्ष ने कहा कि दक्षिण भारत के राज्य एकजुट रहे और उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की, और लोकतंत्र की जीत हुई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा से अलग करके पारित कर सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। यह सब महिलाएं देख रही हैं। विधेयक के गिरने पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टालिन ने सोशल मीडिया पर परिसीमन विधेयक की प्रति को जलाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की।

ये भी पढ़ें:- संविधान बिल गिरते ही NDA आक्रमक: विपक्षी सांसदों को घेरने का बनाया प्लान, सड़क से सोशल मीडिया तक चलेगा अभियान
विज्ञापन


द्रमुक नेताओं ने मनाई खुशी, बांटे मिठाई
द्रमुक नेताओं ने संसद में विधेयक की हार का जश्न मनाने के लिए मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, लोकसभा में परिसीमन विधेयक की हार से भाजपा की बेचैनी सबके सामने आ गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 'अब परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा ईरान': तेहरान पर ट्रंप का बड़ा दावा, बताया होर्मुज पर कब खत्म होगी नाकाबंदी?

स्टालिन-राहुल नहीं करेंगे साझा चुनाव प्रचार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए द्रमुक और कांग्रेस के बीच तालमेल को लेकर जारी कयासों पर विराम लग गया है। द्रमुक के संगठनात्मक सचिव आरएस भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राहुल गांधी व्यस्त कार्यक्रमों के कारण साथ चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। दोनों के यात्रा कार्यक्रम पहले से तय हैं, इसलिए समय के अभाव में साझा रैली संभव नहीं है। यह स्पष्टीकरण भाजपा नेता के. अन्नामलाई के बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि राहुल गांधी गठबंधन की हार चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें