फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब ये मत कहना पैसे नहीं हैं': विजय के CM बनते ही स्टालिन ने साधा निशाना, थलापति ने कर्ज को लेकर उठाए थे सवाल

Sun, 10 May 2026 05:19 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विजय पर तंज कसा। उन्होंने राज्य के कर्ज और वित्तीय स्थिति को लेकर बयान देते हुए राजनीतिक बहस छेड़ दी।

विज्ञापन
स्टालिन और विजय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई में राजनीतिक माहौल उस समय गर्म हो गया जब तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य के कर्ज को लेकर बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तमिलनाडु का कर्ज अनुमेय सीमा के भीतर बना हुआ है। यह बयान ऐसे समय आया है जब नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने आरोप लगाया था कि पिछली सरकार ने राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये का भारी कर्ज छोड़ दिया और खजाना खाली कर दिया।

विज्ञापन


पैसे नहीं हैं कहना सही नहीं- स्टालिन
स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सरकार के पास संसाधनों की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें जनता तक पहुंचाने की क्षमता और इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि फरवरी के बजट में राज्य की वित्तीय स्थिति को पहले ही स्पष्ट किया जा चुका था। उन्होंने विजय के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिना पूरी जानकारी के यह कहना सही नहीं है कि सरकार के पास पैसे नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:- Video: पीएम मोदी ने खुलेआम दिया रेवंत रेड्डी को साथ आने का ऑफर, कही ऐसी बात मंच पर हंस पड़े तेलंगाना के सीएम
विज्ञापन


जनता को गुमराह न करें- स्टालिन
स्टालिन ने कहा कि जनता को गुमराह करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने की वास्तविक चुनौतियों को समझना जरूरी है और नए नेतृत्व को समय के साथ अनुभव मिलेगा। स्टालिन ने कहा कि जिन वादों को जनता से किया गया है, उनकी वास्तविकता और प्रशासनिक चुनौतियों को समय के साथ समझा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि नए नेतृत्व को शासन के अनुभव के साथ इन पहलुओं का अहसास होगा।
विज्ञापन


विजय को दी शुभकामनाएं
राजनीतिक बयानबाजी के बीच स्टालिन ने विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के विकास यात्रा में निरंतरता बनी रहनी चाहिए और उन्हें उम्मीद है कि नया नेतृत्व राज्य के हित में काम करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें