फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tricolour Pic: स्टालिन ने बदली प्रोफाइल तस्वीर, तिरंगे के साथ नजर आ रहे पिता करुणानिधि भी

Fri, 05 Aug 2022 12:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के अध्यक्ष स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों से सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीर में तिरंगा लगाने के आह्वान के बाद यह बदलाव किया। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर यह कदम उठाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Stalin changed his Twitter profile picture, Karunanidhi with tricolour in background - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी आज अपने ट्विटर ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर बदलकर तिरंगा लगा दिया। नई प्रोफाइल तस्वीर में उनके पिता स्व. एम करुणानिधि की पृष्ठभूमि में तिरंगा नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

इसके साथ ही स्टालिन ने कहा कि उनके पिता ने मुख्यमंत्रियों को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के अध्यक्ष स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों से सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीर में तिरंगा लगाने के आह्वान के बाद यह बदलाव किया। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर यह कदम उठाया जा रहा है। 
स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा, 'मुथमिल अरिग्नार (तमिल विद्वान) कलैगनार ने 15 अगस्त 1974 को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अधिकार को सुनिश्चित किया था। चित्र में तमिलनाडु के पूर्व सीएम स्व. करुणानिधि अधिकारियों के साथ संभवत: फोर्ट सेंट जॉर्ज की सीढ़ियां उतरते नजर आ रहे हैं। फोर्ट जॉर्ज में तमिलनाडु का राज्य सचिवालय है। उनके पीछे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हर साल स्वतंत्रता दिवस पर चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें