फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC पेपर लीक: दिल्ली में फिर अन्ना आंदोलन, 'हजारे' के साथ मिलकर हजारों ने भरी हुंकार

Sun, 04 Mar 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे का नाम सुनते ही मन में आंदोलन और क्रांति की छवि उभरकर सामने आती है। ऐसा ही एक आंदोलन दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में आवाज बुलंद कर रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में हजारों छात्र दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं और सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं, छात्रों के इस आंदोलन को नेताओं और समाजसेवी संस्थाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। 

विज्ञापन


इस आंदोलन को धार देने के लिए खुद अन्ना हजारे रविवार को दिल्ली पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। इस मामले में अन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था जिसमें इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई थी। 

आपको बता दें कि शनिवार को बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की थी और उनकी आवाज को संबंधित मंत्रालय के सामने उठाने का वादा किया था। छात्रों के आंदोलन का असर यह हुआ था कि होली के बावजूद जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन बंद रहा ृथा और उसे सुरक्षा कारणों से नहीं खोला गया था। 
विज्ञापन


इस मामले में स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि मैं बहुत दुखी हूं कि जब देश में लोग होली खेल रहे थे तब हमारे युवा अपने भविष्य की चिंता में प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं ABVP के प्रतिनिधि मंडल ने भी एसएससी के चेयरमैन असीम खुराना से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। 

एबीवीपी की केंद्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य सौरभ कुमार शर्मा ने मामले की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग करते हुए कहा कि ABVP छात्रों का समर्थन करने के लिए हरदम उनके साथ है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोचिंग इंस्टीट्यूटों ने SSC के चेयरमैन के साथ मिलकर कई घोटाले किये हैं, इसलिए इन पर जांच बिठाई जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए। 

आपको बता दें कि 2018 में फरवरी में SSC की परीक्षा हुई थी जिसमें कथित तौर पर सवाल और आंसरशीट लीक होने के आरोप लगे हैं। SSC की यह परीक्षा 17 से 22 फरवरी के बीच हुई थी। छात्रों ने आरोप लगाया है कि परीक्षा शुरु होने से पहले ही सवाल और जवाब के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें