फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSB: एसएसबी खिलाड़ियों ने खेल जगत में रचा नया इतिहास, डीजी ने सशस्त्र सीमा बल के विजेताओं को किया सम्मानित

Mon, 07 Apr 2025 03:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महानिदेशक प्रसाद ने विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि एसएसबी के खिलाड़ी बल द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण और संसाधनों का पूरी निष्ठा से उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसबी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जो भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमाओं की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहता है, अब खेलों के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। बल के खिलाड़ियों ने हाल के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर, न केवल एसएसबी, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। एसएसबी के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जिन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन

एसएसबी - फोटो : Amar Ujala
इन खेलों में सेपकटकरा विश्व कप, 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी चैंपियनशिप, 72वीं तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, 68वीं पुलिस ड्यूटी मीट तथा प्रथम पुलिस कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता प्रमुख हैं। सेपकटकरा विश्व कप 2025, जो 20 से 25 मार्च तक पटना में आयोजित हुआ, उसमें भारत ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 7 पदक हासिल किए। इस शानदार उपलब्धि में एसएसबी के 8 खिलाड़ियों (पुरुष 2, महिला 6) का अहम योगदान रहा है।

एसएसबी - फोटो : Amar Ujala
इसके अलावा, 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में एसएसबी ने पहली बार कंप्यूटर अवेयरनेस इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। पिछले दिनों आयोजित हुए सम्मान समारोह में 38वें राष्ट्रीय खेल, 73वीं बी.एन. मुलिक स्मृति फुटबॉल चैम्पियनशिप, कॉम्बैट शूटिंग प्रतियोगिता और अखिल भारतीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2025 के पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

एसएसबी - फोटो : Amar Ujala
महानिदेशक प्रसाद ने विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि एसएसबी के खिलाड़ी बल द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण और संसाधनों का पूरी निष्ठा से उपयोग कर रहे हैं। वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विजय का परचम लहरा रहे हैं। इस अवसर पर अपर महानिदेशक डॉ. अनुपमा निलेकर चंद्रा, महानिरीक्षक गणेश कुमार, सोमित जोशी, पारुल कुश जैन और वंदन सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें