फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट : एसएसबी ने अपने सैनिकों को किया सावधान, कहा- मोबाइल में न रखें व्यक्तिगत जानकारी

Thu, 03 Mar 2022 06:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसएसबी ने अपने सैनिकों को सावधान करते हुए मोबाइल में व्यक्तिगत जानकारी रखने से मना किया है। एसएसबी ने कहा है कि अगर उनका फोन कभी गलत हाथों में पड़ जाता है तो इसके कारण खतरनाक स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने अपने सैनिकों को सावधान किया है। एसएसबी ने निर्देश दिया है कि सभी सैनिक अपने मोबाइल फोन में अपनी व्यक्तिगत जानकारी सेव करके न रखें। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उनका फोन कभी गलत हाथों में पड़ जाता है तो इसके कारण खतरनाक स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसएसबी के अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में एक सर्कुलर जारी कर्मियों ओर स्टाफ से ऑफिशियल आर्डर को व्हाट्सएप पर साझा करने और ऑपरेशनल मैटर पर सोशल मीडिया पर चर्चा करने से बचने के लिए कहा गया था। दरअसल, कुछ दिन पहले एक सेसेंटिव लोकेशन पर तैनात अधिकारी सेना और सेंट्रल फोर्स की जानकारी अन्य संस्था को साझा करते हुए पाया गया था।

नेपाल के साथ 1751 किलोमीटर और भूटान के साथ 699 किलोमीटर की सीमा की रक्षा करने वाले सीमा सुरक्षा बल के सर्कुलर में कहा गया था कि इस तरह के उदाहरण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं और सीमा सुरक्षा बल की गलत छवि बनाते हैं।
विज्ञापन


सर्कुलर में कहा गया है कि सभी सैनिक अपने मोबाइल की आईएमईआई(इंटरनेशनल मोबाइल इक्युपमेंट आइडेंटिटी) कोड को नोट करके सुरक्षित जगह पर रखें, ताकि किसी अनजान एक्सेस से मोबाइल को बचाया जा सके। इसके साथ ही मोबाइल के चोरी हो जाने या खो जाने की स्थिति में फोन को तुरंत ब्लॉक किया जा सके। 

सीमा सुरक्षा बल के इस सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि सभी सैनिक अपने मोबाइल या स्मार्टफोन से ट्रयूकॉलर मोबाइल एप को अनइंस्टल कर दें। साथ ही सैनिकों की गतिविधि, सैन्य या सेना की कोई भी गतिविधि की फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने से सैनिकों को बचना चाहिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें