फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी निधन: बचपन में ऐसी दिखती थीं एक्ट्रेस, गांववालों ने कहा- नहीं होता मौत पर विश्वास

Wed, 28 Feb 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चैन्नै
विज्ञापन
श्रीदेवी
विज्ञापन

दुबई के फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड की चांदनी ने शनिवार को आखिरी सांस ली। आज पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आखिरी दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है। शाम को 3.30 बजे उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। जहां फैंस को पहले इस खबर पर विश्वास नहीं हुआ था। वहीं आज श्रीदेवी के पैतृक गांव के लोगों का बयान सामने आया है।

विज्ञापन


एक्ट्रेस का पैतृक गांव तमिलनाडु के शिवाकासी के मीनमपट्टी में है। वहां रहने वाले निवासियों ने उनकी मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका कहना है कि विश्वास नहीं होता श्रीदेवी का निधन हो गया। फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियां सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में एक्ट्रेस के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अंतिम दर्शन के बाद दोपहर 2 बजे स्पोर्ट्स क्लब से शवयात्रा शुरू होकर विले पार्ले सेवा समाज शवदाह गृह और हिंदू सेमेट्री तक पहुंचेगी।

श्रीदेवी की मौत के 72 घंटे उनका पार्थिव शरीर मंगलवार रात 10:45 बजे मुंबई के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स आवास पहुंचा। मुंबई एयरपोर्ट से घर तक लाने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि सड़क के दोनों ओर प्रशंसकों की भीड़ जुटी हुई थी। उनके घर के बाहर भी देर रात तक प्रशंसकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


मंगलवार को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रात को मुंबई पहुंचा गया। खंडवाला के ग्रीन एकर्स स्थित इमारत के बाहर सैकड़ों फैन्स श्रीदेवी की एक झलक पाने को कई घंटों से खड़े थे। पुलिस का जबर्दस्त बंदोबस्त था। मगर कपूर परिवार ने तय किया था कि रात को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर केवल उनके परिवारजनों और पारिवारिक मित्रों के साथ ही रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें