फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए 20 करोड़ के ऑफर के दावे से पलटा निर्मोही अखाड़ा

Thu, 16 Nov 2017 01:49 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के राम मंदिर विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्‍थता कर रहे आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर गुरुवार को अयोध्या में पहुंचे हैं। रविशंकर यहां आने के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसे उनके प्रयासों पर गहरी चोट माना जा रहा है। खुलासे में बताया गया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को राम मंदिर के लिए करोड़ों रुपये का ऑफर दिया गया है। हालांकि निर्मोही अखाड़ा इस दावे से पलट गया है।
विज्ञापन


इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक राम मंदिर के पक्षकार निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास ने ये दावा किया था कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को 1 करोड़ से लेकर 20 करोड़ रुपये तक दिए जा सकते हैं। महंत दिनेंद्र दास ने कहा इस मुद्दे पर लगातार बातचीत चल रही है।

पढ़ें: पक्षकार बोले-अयोध्या पर श्रीश्री की पहल ठीक, लेकिन फॉर्मूला बताएं

इस बीच मीडिया को संबोधित करते हुए श्री श्री रविशंकर ने कहा कि सौदा, संघर्ष नहीं, हम सौहार्द की बात करने आए हैं। हमें भारतवासियों को सौहार्द का पैगाम देना पड़ेगा, लेकिन इसमें समय लगेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दोनों के सहयोग से राम मंदिर भव्य बनेगा और भारत को प्रेम का संदेश मिलेगा। इस दौरान उनहोंने दीनबंधु नेत्र चि‌कित्सालय अस्पताल का दौरा भी किया। गौरतलब है कि अयोध्या मसले का बातचीत से हल निकालने को लेकर मध्यस्‍थता कर रहे श्री श्री राम जन्मभूमि के सभी दावेदारों से मुलाकात करने अयोध्या पहुंचे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें