Indian Fishermen: श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को जानकारी दी कि 21 भारतीय मछुआरों श्रीलंका ने 21 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया है। श्रीलंकाई नौसेना ने इसके जलक्षेत्र में कथित तौर पर अवैध शिकार करने के आरोप में इन मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था।
श्रीलंका ने 21 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया है। कोलंबो में मौजूद भारतीय मिशन के अनुसार, श्रीलंकाई नौसेना ने इसके जलक्षेत्र में कथित तौर पर अवैध शिकार करने के आरोप में इन मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में घुसने के लिए अक्सर गिरफ्तार किया जाता रहा है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि 21 भारतीय मछुआरों के एक समूह को श्रीलंका से सफलतापूर्वक वापस भेज दिया गया है। वे फिलहाल अपने घर वापस जा रहे हैं।
द्विपक्षीय संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद विषय रहा है। इसमें श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थी। इतना ही नहीं श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में मछुआरों की नावों को भी जब्त कर लिया था।