फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka Crisis: कांग्रेस ने विश्व समुदाय से श्रीलंका की मदद करने की अपील की, सोनिया गांधी ने कहा- श्रीलंकाई नागरिकों के साथ खड़ी है पार्टी

Sun, 10 Jul 2022 06:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोनिया गांधी ने रविवार को एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर कहा कि श्रीलंका इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है। इस संकट की घड़ी में वे सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करती हैं और चाहती हैं कि इस मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकले।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विश्व समुदाय से अपील की है कि वो श्रीलंका की मदद करें जिससे वह अपने आंतरिक संकट से बाहर निकल सके। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी इस संकट की घड़ी में श्रीलंका और इसके निवासियों के साथ खड़ी है। वह जल्द से जल्द इस संकट के शांतिपूर्ण समाधान की अपेक्षा भी करती है। श्रीलंका इस समय गंभीर आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। आर्थिक बदहाली से गुजर रही जनता ने राष्ट्रपति निवास पर कब्जा कर लिया है तो प्रधानमंत्री के आवास में आग लगा दी गई है।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने रविवार को एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर कहा कि श्रीलंका इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है। इस संकट की घड़ी में वे सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करती हैं और चाहती हैं कि इस मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकले। इसके लिए सभी लोग सहयोग दें। कांग्रेस ने यह अपील  ऐसे समय में की है जब श्रीलंका में खाने-पीने की चीजों की भारी कमी हो गई है, लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए भी वस्तुएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। बच्चों के स्कूल तक बंद कर दिये गए हैं। दूध, दवाओं और खाद्य वस्तुओं का गंभीर संकट पैदा हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें