फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों का कमाल, 10 साल बाद अपने पैरों पर चलने लगा मरीज

Sun, 03 Jul 2016 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सैफई
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के न्यूरो सर्जरी विभाग ने माइक्रोस्कोप विधि से रीढ़ के ट्यूमर का सफल आपरेशन किया। आपरेशन के दूसरे दिन ही मरीज चलने में सक्षम हो गया। आपरेशन करने वाले न्यूरोसर्जरी विभाग के अध्यक्ष डा. मयंक बंसल ने बताया कि मरीज सूबेदार (65) 10 वर्षों से चलने में असमर्थ थे।
विज्ञापन


कई जगहों पर इलाज के बाद जब उनके पैरों में जान नहीं आई तो उन्होंने विश्वविद्यालय के न्यूरो सर्जरी विभाग में दिखाया। जांच के बाद पता चला कि मरीज के रीढ़ (स्पाइन) में ट्यूमर है। इसके बाद मरीज का माइक्रोस्कोप और कुसा विधि से सफल आपरेशन कर स्पाइन से ट्यूमर निकाल दिया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति डा. (ब्रिगे) टी. प्रभाकर ने बताया कि ये ट्यूमर न्यूरोफाइब्रामा है, जो रीढ़ की नसों से बनता है। यह काफी जटिल जगहों पर होता है।  विश्वविद्यालय के न्यूरोसर्जरी विभाग में आई अत्याधुनिक मशीनों, माइक्रोस्कोप और कुसा से इसका सफल आपरेशन करके पूरा ट्यूमर निकाला गया।
विज्ञापन


आपरेशन में न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डा. मयंक बंसल और टीम सदस्य डा. एमके कादरी, डा. प्रियांश, डा. अविनाश, डा. धीरेंद्र और न्यूरो ऐनेस्थिसिया टीम से डा. पूजा, डा. नूर तथा नर्सिंग, तकनीकी स्टाफ  का सहयोग रहा।

संकाय अध्यक्ष प्रो. केएम शुक्ला, चिकित्साधीक्षक डा. (ब्रिगे) एसके गुप्ता, कुलसचिव राधाकृष्ण सिंह, फैकेल्टी और चिकित्सा अधिकारियों ने डा. मयंक बंसल और उनकी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें