फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट-अकासा विमान के पंख टकराए, ATC अधिकारी और पायलट ड्यूटी से हटाए गए

Thu, 16 Apr 2026 04:50 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट विमान ने अकासा एयर के प्लेन को टक्कर मार दी। घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ, दोनों विमानों को एहतियातन ग्राउंड कर दिया गया।
विज्ञापन
दो विमान के पंख आपस में टकराए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया। इस घटना में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का B737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट दूसरे विमान से टकरा गया। इस टक्कर से दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान हुआ। फिलहाल तकनीकी जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अकासा एयर की फ्लाइट वापस बाय पर लौटी
16 अप्रैल 2026 को दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की उड़ान QP 1406 को तकनीकी और परिचालन कारणों से वापस बे (bay) पर लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब अकासा एयर का विमान खड़ा था, उसी समय किसी अन्य एयरलाइन के विमान ने उससे संपर्क (टक्कर जैसी स्थिति) कर ली।
विज्ञापन

 

अकासा एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें समय पर विमान से उतार लिया गया। अकासा एयर ने यह भी कहा है कि उनके ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था कर रहे हैं।



एटीसी अधिकारी और स्पाइसजेट पायलट ड्यूटी से हटाए गए
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने दिल्ली हवाई अड्डे पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमानों से जुड़ी घटना के बाद सख्त कदम उठाए हैं। प्रारंभिक जांच पूरी होने तक एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और स्पाइसजेट के पायलटों को ड्यूटी रोस्टर से हटा दिया गया है। नियामक संस्था ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

डीजीसीए के अनुसार, 16 अप्रैल को स्पाइसजेट का B-737-700 विमान (VT-SLB), जो लेह से दिल्ली की उड़ान SG-124 पूरी करने के बाद टर्मिनल-1 पर निर्धारित पार्किंग बे की ओर टैक्सी कर रहा था, उसी दौरान उसका विंगलेट दूसरे विमान से टकरा गया। यह टक्कर उस समय हुई जब अकासा एयर का B-737 विमान एप्रन पर खड़ा था और दिल्ली-हैदराबाद की उड़ान के लिए पुशबैक के बाद तैयार था। डीजीसीए ने बताया कि इस टक्कर में स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंगलेट और अकासा एयर विमान के टेल हिस्से को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद विमानन सुरक्षा से जुड़े मानकों की समीक्षा की जा रही है। डीजीसीए ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि टक्कर कैसे हुई और क्या प्रक्रियागत चूक हुई।
विज्ञापन


अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें