फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency Landing: स्पाइसजेट की फ्लाइट की कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग, इंडिगो का विमान भी मुंबई डायवर्ट

Fri, 02 Dec 2022 09:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
स्पाइसजेट (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

स्पाइसजेट के विमान की कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि विमान जेद्दाह से आ रहा था। हाइड्रोलिक खराबी के बाद विमान को कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, जेद्दाह (सऊदी अरब) से कोझिकोड के लिए जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित 197 यात्री सवार थे। उड़ान के दौरान इसमें हाइड्रोलिक खराबी की शिकायत हुई। इसके बाद कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन


इस बीच इंडिगो की कन्नूर-दोहा उड़ान को भी मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान चालक दल ने विमान में तकनीकी खराबी देखी। इसके बाद इंडिगो की कन्नूर-दोहा उड़ान को शुक्रवार को मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया। यात्रियों के लिए उनकी आगे की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। इंडिगो एयरलाइंस ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें